Uncategorized

ये हैं गर्मियों में घूमने के लिए भारत के 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आज हम भारत की कुछ बेस्ट जगह लाये हैं। गर्मी का मौसम आने वाला है, ऐसे में इस मौसम में आप कई जगहों पर जा सकते हैं और आज हम आपको उन्ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

गर्मियों में घूमने के लिए भारत के 5 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन-

मनाली- मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 250 किमी दूर है। यह स्थान पर्यटकों के लिए बेहतरीन है। जी दरअसल यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ पर्यटक सबसे अधिक आते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मनाली व्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दियों में मनाली का तापमान 0° से नीचे पहुँच जाता है। आपको बता दें कि मनाली में आप लंबी पैदल यात्रा, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग आदि के अलावा सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

शिमला- शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित है। शिमला की सुंदरता पहाड़ और नदी है। यहाँ आप ट्रैकिंग पर जा सकते हैं और शिमला के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा शिमला माल रोड भी जा सकते हैं। आपको बता दें कि शिमला समुद्र तलसे 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, शिमला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी है यहां सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है।

दार्जिलिंग- इसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है, दार्जिलिंग भारत के शीर्ष पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है। दार्जिलिंग समुद्र तल से 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। आपको बता दें कि दार्जीलिंग अपने चाय बागानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है की यहाँ के चाय की बात ही कुछ और है| दार्जिलिंग में गर्मी के मौसम में अधिकतम तापमान 25 ° C के आसपास रहता है।

ऊटी- ऊटी भारत के दक्षिणी भाग में मौजूद है। आपको बता दें कि ऊटी अपने प्राकृतिक दृश्य और चाय के बागानों के कारण दुनिया भर में मशहूर है। जी दरअसल ऊटी समुद्र तल से लगभग 2,240 मीटर की उचाई पर स्थित है लोग अक्सर यहाँ गर्मियों के छुट्टियों में आना पसंद करते है। वैसे आप ऊटी 2-3 दिन में पूरा घूम सकते हैं।

गंगटोक- सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही मनमोहक शहर है। जी दरअसल यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर दुरी की ऊंचाई पर स्थित है। गंगटोक से आप दुनिया के दुसरे सबसे ऊचा पर्वत कंचनजंघा का नज़ारा भी देखने को मिलेगा। यहाँ शहर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा मेल देखने को मिलता है।

Related Articles

Back to top button