झारखंडराज्य

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान के साथ लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, विमान का पिछली हिस्सा (टेल) रनवे से टकरा गया। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही थी। विमान में उस समय करीब 70 यात्री सवार थे।

मामले में रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से छू गया, जिससे यात्रियों को एक तेज झटका महसूस हुआ। इसके बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया। हादसे के बाद जांच में पाया गया कि विमान उड़ान के लिए तकनीकी रूप से सुरक्षित नहीं है। इसके चलते विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया और रांची से भुवनेश्वर जाने वाली अगली फ्लाइट रद्द कर दी गई।

यात्रियों ने रद्द काई अपनी यात्रा
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने अपनी टिकट दूसरी फ्लाइट के लिए रीशेड्यूल कराई। कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजा गया। फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

Related Articles

Back to top button