राजस्थानराज्य

राजस्थान में फाइनल वोट लिस्ट का प्रकाशन 14 फरवरी को

राजस्थान में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समय सीमा में बदलाव किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए प्रासंगिक तिथियों को एक सप्ताह बढ़ाकर संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है। इसमें मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:

  1. गणना चरण- 11.12.2025(गुरुवार) तक
  2. ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन- 16.12.2025 (मंगलवार) को
  3. दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि- 16.12.2025 (मंगलवार) से 15.01.2026 (गुरुवार) तक
  4. नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन); गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों तथा आपत्तियों का निपटान ईआरओ द्वारा साथ साथ किया जाएगा-16.12.2025 (मंगलवार) से 07.02.2026 (शनिवार) तक
  5. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन- 14.02.2026 (शनिवार) को किया जाएगा।

महाजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से 5 करोड़ 24 लाख से अधिक प्रपत्र ईसीआई-नेट पर अपलोड किए जा चुके हैं, जो निर्धारित अवधि से पूर्व ही 95.9 प्रतिशत उपलब्धि है। यह सफलता तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के 25,000 से अधिक पोलिंग बूथों पर BLO द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बाड़मेर, सलूंबर बालोतरा एवं झालावाड़ जिलों में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं। वही 15 विधानसभा क्षेत्रों खानपुर,सिवाना, डग, मनोहर थाना, भीनमाल, सलूंबर, चौहटन, पचपदरा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, गुड़ामालानी, झालरापाटन, बाडी, शिव एवं बाड़मेर में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button