राजस्थानराज्य

 राजस्थान में बदला मौसम: 29 मार्च तक बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में 29 मार्च तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार दोपहर बाद राजस्थान के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में बादल छा गए और धूलभरी हवाएं चलीं

बीकानेर जिले में दोपहर बाद हल्की आंधी के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। वहीं जयपुर में भी शाम के समय मौसम बदला और हल्की बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को बीकानेर में तेज आंधी चलने से कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।

गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार दोपहर के बाद उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीकानेर के साथ-साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भी शाम के समय हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

मार्च के अंत तक जारी रहेगा असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 15 दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी का असर कम रहा है। आने वाले दिनों में भी आंधी और बारिश का यह दौर जारी रहने की संभावना है और मार्च के अंत तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा।

Related Articles

Back to top button