राज्यहरियाणा

रेवाड़ी में हीरो कंपनी बिल्डिंग में लगी भीषण आग

हरियाणा के रेवाड़ी धारूहेड़ा में स्थित हीरो मोटर कॉर्प कंपनी की एक्सटेंशन बिल्डिंग में देर रात आग लग गई। आग लगने के कारण वर्कशॉप की छत का एक हिस्सा गिर गया। दमकल टीमों ने रात करीब 3 बजे आग पर काबू पाया। यहां एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है।

आग लगने से मची भगदड़
कंपनी में आगजनी से भगदड़ मच गई। इसी दौरान छत का एक हिस्सा भी गिर गया गया। जिसके नीचे दबे करीब 6-7 कर्मचारियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। वहीं दमकल विभाग को सूचित किया गया और घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कंपनी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button