राज्यहरियाणा

रोहतक में प्रदेश चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज, सीएम सैनी करेंगे शुभारंभ

हरियाणा के विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी भारतीय जनता पार्टी आज रोहतक में चुनाव कार्यालय की शुरुआत करेगी। प्रदेश चुनाव कार्यालय का नायब सिंह सैनी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा आदि प्रदेश के अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि यह चुनाव कार्यालय रोहतक के सेक्टर 36ए स्थित मंगल कमल कार्यालय में खोला जाएगा और पूरे प्रदेश में चुनावी गतिविधियां यहीं से संचालित की जाएगी। इस चुनाव कार्यालय में ही चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के कार्यालय खोले जाएंगे और यहां संबंधित पदाधिकारी बैठकर चुनावी गतिविधियां चलाएंगे।

Related Articles

Back to top button