राज्यहरियाणा

रोहतक: 28 घंटे बाद पकड़ में आया तेंदुआ, कलेसर के जंगल में छोड़ा जाएगा

रोहतक में शुक्रवार सुबह आठ बजे जब सुरक्षाकर्मियों कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि रात को करीब दो बजे एक तेंदुआ प्लांट के अंदर घुसा है। फुटेज में वह प्लांट के अंदर आता दिखाई दे रहा था।

रोहतक के आईएमटी क्षेत्र में दिखा तेंदुआ शनिवार सुबह साढ़े छह बजे 28 घंटे बाद पकड़ में आ सका। वन्य प्राणी विभाग की टीम उसे पिंजरे में बंद करके यमुनानगर के कलेसर के जंगल में छोड़ने के लिए रवाना हो गई। तेंदुए के पकड़े जाने से मारुति प्लांट के कर्मचारियों, प्रशासन, बलियाना व खेड़ी साध के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

मारुति का प्लांट करीब एक हजार एकड़ में फैला है, जिसके चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे जब सुरक्षाकर्मियों कैमरे की फुटेज की जांच की तो पता चला कि रात को करीब दो बजे एक तेंदुआ प्लांट के अंदर घुसा है। फुटेज में वह प्लांट के अंदर आता दिखाई दे रहा था।

इसके बाद कंपनी कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। साथ की कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद से आस-पास के इलाकों के लोगों में दहशत थी। इसके बाद से ही तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। शुक्रवार को दिन में टीम को सफलता नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रातभर अभियान चलाया। इसके बाद शनिवार सुबह 6:30 बजे तेंदुए को पकड़ने में सफलता हाथ लगी।

Related Articles

Back to top button