
गोविंदगढ़ के जुगियाना फाटक के पास आवारा कुत्ते ने गली में खेल रही तीन वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
बच्ची की पहचान चांदनी के रूप में हुई है। उसकी मां खुशबू ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे चांदनी घर के बाहर खेल रही थी।
अचानक बच्ची की चीख सुनकर परिजन बाहर दौड़े तो देखा कि आवारा कुत्ता उसे जमीन पर गिराकर नोच रहा था। किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्ची को बचाया।
गंभीर रूप से घायल चांदनी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।





