मनोरंजन

‘वीडी 12’ से विजय देवरकोंडा का खतरनाक लुक आउट

नाग अश्विन की साई-फाई माइथोलॉजिकल थ्रिलर कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) में अर्जुन की भूमिका निभाने के बाद विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) फिर पर्दे पर एक्शन का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म वीडी 12 (VD 12) का पोस्टर जारी किया गया है।

पिछले कुछ समय से विजय देवरकोंडा फैमिली ड्रामा मूवीज में नजर आ रहे हैं। लाइगर के बाद से ही उन्हें एक्शन रोल में नहीं देखा गया है। हालांकि, 2 साल बाद विजय देवरकोंडा अब तक के सबसे खूंखार अवतार में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म वीडी 12 से अभिनेता का पहला लुक सामने आ गया है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया है।

वीडी 12 से विजय का पहला लुक आउट
पिछले साल जनवरी में विजय देवरकोंडा की फिल्म वीडी 12 की घोषणा की गई थी और पहला पोस्टर शेयर किया गया था जिसमें एक्टर का लुक रिवील नहीं हुआ था। अब वीडी 12 का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें विजय देवरकोंडा खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। अंधेरी रात में खून से लथपथ चीखते हुए अभिनेता का ये लुक किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

कब रिलीज होगी वीडी 12?
विजय देवरकोंडा ने वीडी 12 का दमदार पोस्टर के साथ ऐसा कैप्शन लिखा है, जो चाहने वालों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। अभिनेता ने कहा, “उनका भाग्य उनका इंतजार कर रहा है। गलतियां, खून-खराबा, सवाल, पुनर्जन्म।” फिल्म का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। अगस्त महीने में टाइटल से पर्दा उठाया जाएगा। फिल्म देखने के लिए दर्शकों को 8 महीने का इंतजार करना होगा। विजय देवरकोंडा की फिल्म 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मालूम हो कि विजय देवरकोंडा को आखिरी बार लीड रोल में फिल्म द फैमिली स्टार में मृणाल ठाकुर के साथ देखा गया था। इससे पहले वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ कुशी में नजर आये थे। दोनों ही फिल्मों को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

Related Articles

Back to top button