पंजाबराज्य

श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में नतमस्तक होंगे सीएम मान और केजरीवाल

Maha Shivratri 2026: आज महाशिवरात्रि का पर्व है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष स्थान होता है। पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ एकत्रित होती है। पंजाब में भी महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। पटियाला, फगवाड़ा, अमृतसर समेत तमाम जिलों में शिव भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। 

इस खास मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी आ रहे हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धूरी स्थित श्री रणकेशवर महादेव शिव मंदिर में मान और केजरीवाल माथा टेकेंगे। धूरी के गांव रानीके स्थित महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। 

केजरीवाल और सीएम मान के इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पंजाब पुलिस के जवानों को कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात कर दिया गया है। 

Related Articles

Back to top button