उत्तरप्रदेशराज्य

सदस्यता अभियान: भाजपा ने 18 दिन में यूपी में बनाए एक करोड़ सदस्य

भाजपा को सदस्यता अभियान के तहत 18 दिन में प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बनाने में सफलता मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के 18 दिनों में उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बने हैं। ये सभी भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हुए हैं।

सदस्यता अभियान में हरदोई जिले ने 1,74,769 सदस्य बनाकर पहले स्थान पर जगह बनाई है। अमरोहा ने 1,69,785 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। लखनऊ तीसरे स्थान पर है, जहां 1,67,578 सदस्य बनाए गए। इसी तरह बुलंदशहर चौथे और कुशीनगर पांचवें स्थान पर है।

बहराइच 1,27,723 सदस्य बनाकर नौवें स्थान पर है। वहीं, सबसे ज्यादा 70,010 सदस्य बनाकर आगरा विधानसभा पहले स्थान पर है। अयोध्या विधानसभा में 53,585 और बक्शी का तालाब विधानसभा में 47,660 सदस्य बनाए गए है। दो सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण के अभियान के बाद एक अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्तूबर को समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button