सरहद पार, Dhurandhar धुआंधार! Netflix पर आते ही पड़ोसी मुल्क में छाई मूवी

बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड बनाने वाली ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। जब ये फिल्म थिएटर्स में आई थी, तब इसे छह गल्फ कंट्रीज के साथ-साथ पाकिस्तान में भी बैन कर दिया गया था।
हालांकि, नेटफ्लिक्स पर आने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को न सिर्फ इंडियन ऑडियंस, बल्कि पाकिस्तानी ऑडियंस भी देख पाई। पाकिस्तानी ऑडियंस ने स्पाई थ्रिलर फिल्म का रिव्यू करते हुए इसे बॉलीवुड की सबसे बेस्ट फिल्म बताया है। क्यों पड़ोसी मुल्क के दर्शक भी इस फिल्म के कायल हो रहे हैं, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
पाकिस्तानी ऑडियंस ने किया ‘धुरंधर’ का रिव्यू
रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने के बाद इंडिया के साथ-साथ पाकिस्तान में भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। एक यूजर ने ओटीटी पर ‘धुरंधर’ का रिव्यू करते हुए लिखा, “एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं ये कहना चाहता हूं कि यह अब तक की सबसे बेस्ट बॉलीवुड मूवी है, जो मैंने देखी है। यह पहली फिल्म है, जिसमें पूरी तरह से रिसर्च की गई है और पाकिस्तानियों को दिखाने के लिए ‘आदाब’, ‘जनाब’, आंखों में सूरमा, काजल, टोपी और बनियान इन चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह शानदार फिल्म है, इसकी कास्टिंग बेस्ट है। शूटिंग, कहानी सब कुछ अच्छा है।”
दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं पाकिस्तानी हूं और मुझे ‘धुरंधर’ बहुत ही पसंद आ रही है। काश लोग ये फैलाना बंद करे कि हम उनसे और वह हमसे नफरत करते हैं। मेरी तरफ से इस फिल्म को ढेर सारा प्यार।”
‘धुरंधर’ के ओटीटी पर आते ही क्यों नाराज हुए थे फैंस?
धुरंधर जब 30 जनवरी को रिलीज हुई, तो फिल्म के कुछ सींस काटने से इंडियन फैंस काफी खफा हो गए थे। दरअसल, रणवीर सिंह की मूवी की ओटीटी रिलीज से पहले इसका सेंसर किया गया और A रेटिंग दी गई। 10 मिनट के गाली-गलौज वाले डायलॉग म्यूट भी किए गए, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस ने गुस्सा व्यक्त किया।
हालांकि, इसके बावजूद ‘धुरंधर’ इंडिया के साथ-साथ पाकिस्तान में भी ओटीटी पर नंबर 1 ट्रेंड बन गई। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1347.4 करोड़ तक की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 893.05 करोड़ तक हुई थी।



