कारोबार

सस्ता हुआ कच्चा तेल, जानें क्या हो गईं डीजल-पेट्रोल की कीमतें

पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में 0.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 6,398 रुपए प्रति बैरल पर आ गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 76-79 डॉलर प्रति बैरल के बीच बनी हुई हैं। इसी बीच तेल कंपनियों ने 10 अगस्त 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं।

वायदा बाजार में क्या है कच्चे तेल का दाम?
कमजोर हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,398 रुपए प्रति बैरल रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 24 रुपए या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,398 रुपए प्रति बैरल रह गया। इसमें 10,346 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.12 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.14 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 79.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई104.2192.15
कोलकाता104.9591.76
चेन्नई100.7592.34
बेंगलुरु102.8488.95
लखनऊ94.6587.76
चंडीगढ़94.2482.40

आखिरी बार मार्च में घटाई गई थीं कीमतें
15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी। इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपए प्रति लीटर घटाए गए थे। केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी। अब चुनाव खत्म हो चुके हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही बने रहते हैं।

Related Articles

Back to top button