अध्यात्म

सावन पूर्णिमा पर इन चीजों के दान से वैवाहिक जीवन को बनाएं खुशहाल

सनातन धर्म में हर महीने पूर्णिमा का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस बार सावन में पूर्णिमा का त्योहार 19 अगस्त को है। इसी दिन रक्षा बंधन भी है। यह त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन के दुखों से मुक्ति पाने के लिए व्रत भी किया जाता है। इसके अलावा विशेष चीजों का दान करने से साधक का जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

सावन पूर्णिमा 2024 डेट पर और शुभ मुहूर्त (Sawan Purnima 2024 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा 19 अगस्त (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) को देर रात 03 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और 19 अगस्त को देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में सूर्य उदय से तिथि की गणना की जाती है। अतः 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा मनाई जाएगी। सावन पूर्णिमा पर भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन मनाया जाता है।

सावन पूर्णिमा पर क्या दान करें (Sawan Purnima Daan List)

  • सनातन धर्म में किसी भी पर्व पर विशेष चीजों का दान करने का अधिक महत्व है। अगर आप जीवन में लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामन कर रहे हैं, तो सावन पूर्णिमा पर दूध और दही का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है और जातक को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है
  • अगर आप वैवाहिक जीवन में खुशियां चाहते हैं, तो सावन पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की चीजें दान करें। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और जातक का वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहेगा।
  • सावन पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें। इसके बाद सच्चे मन से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। अंत में गरीबों को कपड़े और अन्न का दान करें। इससे जातक को धन की प्राप्ति होगी और जीवन में पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button