राजनीतिराज्यहरियाणा

सावन शिवरात्रि पर अरविंद शर्मा ने की बड़ी घोषणा…

रोहतक: आज यानी 23 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। हर साल इस तिथि पर सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का जल चढ़ता है और भक्त महादेव का विधिपूर्वक अभिषेक करते हैं। पूरे देश में भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे है। वहीं आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने रोहतक के किलोई मंदिर के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

बता दें कि सावन की शिवरात्रि पर युवक कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के लिए कावड़ लेकर पहुंचे। अरविंद शर्मा ने पहले रोहतक के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। फिर किलोई शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने रोहतक के किलोई मंदिर के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button