राज्यहरियाणा

सिरसा में लगातार दूसरे दिन 48.4 डिग्री तापमान

प्रदेश में नौतपा का नया पता सिरसा हो गया है। सिरसा में लगातार दूसरे दिन 48.4 डिग्री तापमान रहा। यहां अगले सात दिन रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में लगातार गर्मी का कहर ढह रहा है। 

भीषण गर्मी के कारण नौतपा के तीसरे दिन भी सोमवार को राहत नहीं मिली। सिरसा जिले में लगातार दूसरे दिन 48.4 तापमान बना रहा। मौसम विभाग ने रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।

गर्मी और लू ने सामान्य जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। दोपहर के समय लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हीट वेव का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी ने सिरसा में 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इस समय प्रदेश में सबसे अधिक पारा सिरसा जिले में दर्ज किया जा रहा है। नौतपा में सूर्य की उष्ण तीक्ष्ण किरणें लगातार आग बरसा रही है। सिंध बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से लगातार 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति की शुष्क गर्म हवाओं का आगाज हो रहा है।

इसकी वजह से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले तीन दिनों में 28-31 मई तक ऐसा ही मौसम रहने का आसार है। भारतीय मौसम विभाग ने 15 जिलों पर रेड अलर्ट और 7 उत्तरी जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button