टेक्नोलॉजी

सिर्फ 12,999 में Samsung ने लॉन्च किया फ्यूचर-प्रूफ 5G फोन

सैमसंग ने भारत में अपना एक और बजट फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने गैलेक्सी F70e 5G के नाम से पेश किया है। यह नया फोन कंपनी ने नई गैलेक्सी F70 सीरीज के तहत पेश किया है। फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर जल्द ही फोन की पहली सेल शुरू होगी। ये नया फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है और 6,000mAh की बैटरी के साथ आता है।

साथ ही इस फोन में लेदर फिनिश के साथ पीछे की तरफ ड्यूल रियर कैमरा मिल रहा है। कैमरा को पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में फिट किया गया है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच देखने को मिल रही है। चलिए पहले इस डिवाइस की कीमत जान लेते हैं।

Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्स F70e 5G की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये से शुरू होती है जहां आपको 4GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। जबकि टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। डिवाइस की पहली सेल 17 फरवरी को Flipkart और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। डिवाइस लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F70e 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में आपको 6.7-इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। साथ ही डिवाइस में Android 16-बेस्ड One UI 8 मिल रहा है। इतना ही नहीं टेक दिग्गज कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन के लिए 6 साल के OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है जो इसे एक फ्यूचर-प्रूफ फोन बना देता है।

फोन को पावर देने के लिए डिवाइस में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट मिल रहा है, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। इतना ही नहीं लेटेस्ट हैंडसेट ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लगभग 6,23,000 पॉइंट्स हासिल किए हैं जो इसकी दमदार परफॉर्मेंस को दिखा रहा है। इसके अलावा डिवाइस में ARM Mali G57 GPU, 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज है।

Samsung Galaxy F70e 5G के कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। मेन कैमरा के साथ डिवाइस में एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।

Related Articles

Back to top button