राज्यहरियाणा

सीएम सैनी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

आज देश आजादी का 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण करेंगे। यह कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। इस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा तैयार भी पूरी की गई है। सीएम सैनी ने कहा कि प्यारे हरियाणावासियों, भाई- बहनों, आदरणीय बुजुर्गों, नौजवान साथियों और प्यारे बच्चों आज 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर मैं आपको हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों को मैं हमारे राष्ट्र के इस महत्वपूर्ण पर्व की बधाई देता हूं। आजादी के यह पर्व जन-जन का पर्व है। हर मन का पर्व है। हर भारतीय के लिए गर्व है और गौरव का दिन है।आज हर साल की तरह हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है।

इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि हर घर, गली मुंडेर और हर मुहल्ले में तिरंगा फहरा रहा है। यह पवित्र दिन आजादी के मतवालों के महान बलिदानों को याद करने का दिन है। मैं हमारी आजादी के लिए मर मिटने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों को सभी हरियाणावासियों की ओर से भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं। भाइयों और बहनों हम सबके लिए यह गर्व की बात है कि स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणावासियों ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Back to top button