पंजाबराज्य

 सुबह-शाम सर्दी, लेकिन दिनभर तेज धूप से बढ़ रहा तापमान

महानगर में पिछले दस दिन से लगातार तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के समय तेज धूप के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलती रही हैं।

वहीं, रात का तापमान भी बढ़ने लगा है, जिससे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जारी किया था कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी।

वर्तमान में भी मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि अगले छह दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बदलाव देखा जा सकेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव निरंतर जारी रहेगा और आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में वृद्धि की संभावनाएं अधिक हैं।

Related Articles

Back to top button