मनोरंजन

सोनाक्षी और जहीर की शादी में लगा बॉलीवुड का मेला

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding) अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर ली है। 23 जून यानी आज सोनाक्षी और जहीर ने शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी से इस कपल की शादी में रौनक बढ़ाई है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से फिल्मी सितारे रहे, जो दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी की शादी में बतौर गेस्ट शामिल हुए हैं। इन सेलेब्स लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में पहुंचे ये सेलेब्स 

मुंबई में आज सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी ग्रैंड फंक्शन का आयोजन किया गया। बीते दिनों से शादी को लेकर जहीर और सोनाक्षी लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए थे और ये उम्मीद पूरी थी, इनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स का मेला जरूर लगेगा और अब हुआ भी ऐसा ही है।

सेलेब्स फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होने वाले फिल्मी सितारों की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। 

जिनमें अनिल कपूर, रवीना टंडन, काजोल, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, डायरेक्टर आनंद एल राय, चंकी पांडे, गीतकार समीर और हीरामंडी वेब सीरीज एक्ट्रेस संजिदा शेख जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

इसके अलावा एक्टर गुलशन दवैया भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी समारोह में पहुंचे हैं। वहीं सोनाक्षी के अजीज दोस्त और सिंगर रैपर हनी सिंह ने भी अपने स्टालिश अंदाज में उनकी शादी अटेंड की है। इंटरनेट पर इन सेलेब्स की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

इस अंदाज में दिखे शत्रुघ्न सिन्हा

अपनी बेटी की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्नी पूनम सिन्हा के साथ एंट्री ली। इस दौरान ब्लू कलर के कुर्ता पजामा में वह काफी हैंडसम दिखे।

इसके अलावा अभिनेत्री तब्बू ने भी अपनी मौजूदगी से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के इस फंक्शन में चार चांद लगा दिए हैं। 

Related Articles

Back to top button