राज्यहरियाणा

सोनीपत में हादसा: श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार गाड़ी पत्थर से टकराई

दिल्ली के रहने वाले श्रद्धालु पानीपत के सीख पाथरी मंदिर में माथा टेक कर लौट रहे थे। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

सोनीपत में हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सीख पाथरी पानीपत माता मंदिर  से लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार इको अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार बच्ची और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में सवार श्रद्धालु दिल्ली के शाहबाद डेयरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा सोनीपत के गांव जुआं करेवड़ी के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद सोनीपत मोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खानपुर पीजीआई व सिविल अस्पताल में भिजवाया। सोनीपत मोहाना थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button