राज्यहरियाणा

हरियाणा के इन 6 जिलों में चलेगी शीतलहर, आने वाले 2 दिन रहे सावधान…

हरियाणा में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कई जिलों सोमवार अल सुबह हुई बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पानीपत और करनाल की रातें सबसे ठंडी रहीं।

पानीपत में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और करनाल में 8.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में घनी धुंध और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल शीतलहर चलेगी। वहीं कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है प्रदेश में 2 दिन सूखी ठंड रहेगी। हालांकि अगले 2 दिन बाद लगातार 2 दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button