राज्यहरियाणा

हरियाणा के इन 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

हरियाणा सहित पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन हरियाणा में कम बारिश चिंता का विषय है। हरियाणा में आज भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 31 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि मानसूनी हवाएं कमजोर रहने के कारण ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हो पाई है। जिसके कारण उमस बनी हुई है।

31 जुलाई यानी आने वाला पूरे सप्ताह बारिश के आसार लगाए जा रहे हैं। इस दौरान सूबे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा में एक दिन पहले गुरुवार को गुरुग्राम, पलवल और हिसार में बारिश हुई।

जानें आज कहां बारिश का अलर्ट
बता दें कि नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला आकाशीय बिजली, तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा समय में हर जिले के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में 1 जून से 20 जुलाई तक 94.2MM बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य (147.5MM) से 36% कम है। हालांकि दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, चरखी-दादरी, रेवाड़ी और उत्तर हरियाणा में मानसून की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई।

Related Articles

Back to top button