राज्यहरियाणा

हरियाणा के लोग कस लें कमर, 13 जिलों में जारी हुआ अलर्ट!

हरियाणा मौसम में लगातार बदलाव जारी है। दिन के समय धूप खिलने और हवाओं में परिवर्तन के चलते तापमान में उछाल हुआ है। दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद फिर से मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

बारिश का येलो अलर्ट
करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी थी। पिछले तीन दिनों से हवाओं में परिवर्तन और दिन के समय धूप खिलने से मौसम साफ हुआ। हर रोज धूप खिलने पर दिन का तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच गया। वहीं रात तापमान भी सात से 10 डिग्री के बीच में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की माने तो बुधवार को प्रदेश के 13 जिलों में वर्षा की संभावना है।

Related Articles

Back to top button