राज्यहरियाणा

हरियाणा: छठ पूजा महोत्सव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में छठ पूजा महोत्सव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत,सीएम बोले सरकार ने करनाल, पानीपत, सोनीपत पंचकूला करवाया घाट का निर्माण जल्द कैथल में भी बनेगा, मुख्यमंत्री ने कहा पूर्वाचल भाइयों ने कठोर मेहनत का हरियाणा के विकास में अहम योगदान

उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री सैनी ने इस मौके पर कहा कि “छठ पर्व भारतीय संस्कृति की पवित्रता, अनुशासन और सामूहिकता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश देता है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं को छठ की बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार सभी धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को समान सम्मान और सहयोग देती है। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों में सजधजकर सूर्यदेव की आराधना की। पूजा स्थल को दीपों और रंगीन सजावट से सजाया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां उस महान संस्कृति का सम्मान कर रहा हूं, जो बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर आए हैं। इसी संस्कृति में छठ पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु है। यह हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है। यह अनुशासन का पर्व है। इसमें चार दिनों तक व्रती माताएं और बहनें तप, संयम और श्रद्धा से व्रत करती हैं। ऐसी वीरांगना माताओं और बहनों को नमन है। छठ पूजा के जरिए हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश के महत्व को बताया गया है। चढ़ते सूरज की पूजा हर कोई करता है, लेकिन आप सूरज के हर रूप की पूजा करते हैं। इसमें ढलते सूरज की पूजा करना भी अद्भुत है। इससे यह संदेश जाता है कि हमें जीवन के उतार-चढ़ाव में समान भाव रखना चाहिए।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि छठ पर्व का यह त्यौहार परिवार के कल्याण के लिए चार दिनों तक चलाया जाता है, जो हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। परिवार के कल्याण के लिए कुरुक्षेत्र की बहनों को भी छठ पूजा का व्रत करना चाहिए। बिहार की संस्कृति को हरियाणा में और हरियाणा की संस्कृति को बिहार में फैलाना चाहिए। आज इस कार्यक्रम में आकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्वांचल के लोगों को जो मान सम्मान दिया है पहले किसी ने नहीं किया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में पूर्वांचल प्रसिद्ध गायक मालिनी अवस्थी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button