राज्यहरियाणा

हरियाणा: बिप्लब देब से मिलने पहुंचे कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी, सांसद एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे। बिप्लब देब ने गुर्जर का अपने आवास पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक विषय को लेकर घंटे भर बातचीत हुई। राज्य के राजनीतिक हालातों के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने हरियाणा में तीसरी बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button