
हरियाणा में मौसम एक दम ठंडा हो गया है। न्यूनतम तापमान गिरने लगा है। हिसार शहर का तापमान सबसे कम 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 3 से 4 दिन न्यूनतम तापमान ऐसे ही गिरेगा लेकिन 27 नवंबर से फिर बादल छाएंगे जिससे ठंड और बढ़े जाएगी। वहीं नमी बढ़ने से धुंध और गहरी हो सकती है।
बता दें कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। दिन में धूप निकलने से अभी भी तापमान सामान्य के आसपास 27 से 28 डिग्री के आसपास चल रहा है। आने वाले समय में इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।
हरियाणा में मौसम 28 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। परंतु 27 व 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।




