राजनीतिराज्यहरियाणा

हरियाणा में फिर बदली सीएम शपथग्रहण समारोह की तारीख

हरियाणा सीएम का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। यह तीसरी बार है जब प्रदेश के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को फिर दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस दौरान सैनी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा करेंगे।

वहीं शपथ ग्रहण के लिए पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड को चुना गया है। यहां मंच बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हरियाणा रवाना होने से पहले सैनी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नए आवास पर पहुंचे। मनोहर लाल का नया आवास अब गृह मंत्री अमित शाह के पास है। नायब सिंह सैनी आज दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाएंगे। वहां वे शाम 4 बजे लाडवा विधानसभा में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम करीब 6 बजे पंचकूला आएंगे। जहां वे शालीमार गार्डन में दशहरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button