राज्यहरियाणा

हरियाणा में लगातार 3 दिन बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी!

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। सूबे में लगातार तीन दिन बारिश के आसार है। आज चार जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी बारिश की संभावना है। वहीं सोनीपत व जींद में हल्की बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में बारिश का दौर तेज होगा और कल 11 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। जबकि 16 अगस्त को 5 जिलों में अलर्ट है। आज कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

15 अगस्त को 11 जिलों में यलो अलर्ट है। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल शामिल है। इसके अलावा फतेहाबाद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 16 अगस्त को 5 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत,सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट है। 17 अगस्त को बारिश में कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button