राज्यहरियाणा

हरियाणा में 3 दिन कमजोर रहेगा मानसून

हरियाणा में आज से मानसून कमजोर पड़ जाएगा। हरियाणा में ऐसे हालात 10 सिंतबर तक रहने वाले हैं। यही वजह है कि मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि सुबह-शाम चलने वाली हवाओं से मौसम में ठंडक रहेगी।

बता दें कि पंचकूला में सबसे अधिक 43.6 मिलीमीटर और सोनीपत में 31.2 मिलीमीटर बरसात हुई। यमुनानगर में 20 और कुरुक्षेत्र में 18.9 मिलीमीटर बरसात हुई है। करनाल में 12.3, रोहतक में 9.9 के अलावा कई अन्य जिलों में भी बरसात दर्ज की गई। लगातार बरसात की वजह से सूबे में पारा भी 1.5 डिग्री तक कम हो गया है। अब दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री तक कम हो चुका है। सबसे अधिक 34.3 डिग्री तापमान सिरसा में रहा, जबकि सबसे कम 28.7 अंबाला में दर्ज किया गया। नारनौल और रोहतक में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री तक कम है। मानसून अब कमजोर होगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता अगले 3 से 4 दिन कम रहेगी। 8 से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम परिवर्तनशील तथा कहीं कहीं हल्की बारिश की ही संभावना है। पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादलवाई और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी कम हो जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button