राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार ने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की नियुक्ति रोकी

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। उनकी नियुक्ति के आदेश शुक्रवार रात को जारी हुए थे। सरकार ने उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा भी दिया था। मगर इस आदेश के कुछ देर बाद हरियाणा सरकार ने उनकी नियुक्ति को अगले आदेश तक रोक दिया गया।

1988-बैच के आईएएस अधिकारी खुल्लर 35 वर्षों की सिविल सेवाओं के बाद 31 अगस्त, 2023 को सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद, उन्हें तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

खुल्लर ने 2020 में विश्व बैंक में जाने से पहले लगभग पांच साल तक सीएम मनोहर लाल के प्रधान सचिव के रूप में काम किया था। खुल्लर की गिनती मनोहर लाल के करीबियों में होती है। मनोहर लाल के बाद वह उन्हें नायब सैनी का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button