राज्यहरियाणा

हरियाणा: सीएम नायब सैनी का आज फतेहाबाद दौरा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फतेहाबाद के रतिया की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, किसान संगठनों से जुड़े लोग मुख्यमंत्री को घेरने की तैयारियां कर रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध होने का दावा करते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज फतेहाबाद दौरा है। इस दौरान सीएम रतिया की अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को घेरने का एलान किया है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। विरोध को देखते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र ने पुलिस प्रशासन व किसान संगठनों के साथ मिलकर बैठक की।

विरोध की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध होने का दावा करते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। किसानों की मांगें न पूरी होने के कारण रतिया विधानसभा क्षेत्र के किसान रोष से भरे हुए हैं। रोषस्वरूप भाजपा के सिरसा से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर व विधायक लक्ष्मण नापा का किसान संगठन लगातार विरोध कर चुके हैं। 

Related Articles

Back to top button