राज्यहरियाणा

हरियाणा : हल्की धुंध के बीच खिली धूप से लोगों को राहत, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी

हरियाणा में आज भी ठंड और कोहरा है। पानीपत में तड़के हल्का कोहरा रहा। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं। दिन में धूप खिली। वहीं कुरुक्षेत्र में चार दिन के बाद लोगों को कोहरे से राहत मिली। जिले का न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री से 11 डिग्री पर पहुंच गया है।

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध के बीच धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि के 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध रही।

Related Articles

Back to top button