Uncategorizedराज्यहरियाणा

हिसार में भाजपा को झटका, कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी

हरियाणा के हिसार में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। हिसार के कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। हिसार से भाजपा के निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री लोकेश अनेजा सहित कई कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा की। साथ ही अमित ग्रोवर ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव भी लड़ सकते हैं।

रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अमित ग्रोवर ने कहा कि जब धरना देकर, अंगुली टेढ़ी करके या अधिकारियों के सिर पर खड़े होकर ही हमें काम करवाना है तो हमें भाजपा की क्या जरूरत है। ऐसे ही काम होंगे तो हम निर्दलीय रहकर कार्य करवा सकते हैं। अमित ग्रोवर ने कहा कि 10 व 11 अगस्त को शहर में विकास ढूंढो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा बस में जाएगी, जिसमें 40 से 50 लोगों का एक पैनल होगा, जिसमें सभी वर्गों से प्रतिनिधि व विशेषज्ञ लोग होंगे। इन 2 दिनों में वह शहर में विकास को ढूंढने का कार्य करेंगे।

इन लोगों ने पार्टी छोड़ने का किया है ऐलान-

जिन लोगों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया उनमें अमित ग्रोवर-निवर्तमान पार्षद, सतीश तागरा- शक्ति केंद्र प्रमुख, सुरेश लाल-बूथ अध्यक्ष, बृजलाल नंदा-पन्ना प्रमुख, रामदास-पन्ना प्रमुख, पवन नागपाल- पन्ना प्रमुख, रामस्वरूप-पन्ना प्रमुख, प्रेम गाबा-पन्ना प्रमुख, अर्जुन दास-पन्ना प्रमुख, नवीन तागरा-पन्ना प्रमुख और कमलेश-पन्ना प्रमुख के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button