अध्यात्म

होली पर रखें इन बातों का ध्यान, अभी नोट करें इसके नियम

रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है। इस शानदार पर्व को लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिवाली के बाद भारत में सबसे प्रमुख पर्वों में से एक होली है, जिसे लोग धूमधाम और भव्यता के साथ मनाते हैं। यह त्योहार दो दिनों तक चलता है। सबसे पहले छोटी होली यानी होलिका दहन इसके बाद धुलंडी या रंगों वाली होली आती है, जब यह पर्व (Holi 2025) सभी के लिए इतना महत्व रखता है, तो आइए यहां जानते हैं कि इस मौके पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

होली डेट और टाइम
हिंदू पंचांग के अनुसार, सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की पावन शुरुआत होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 14 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन का पर्व 13 मार्च, 2025 को किया जाएगा। इसके साथ ही होली का महापर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा।

होली पर क्या करें?
इस मौके पर होली खेलने के लिए, गुलाल, फूल, व साफ पानी का उपयोग करें।
सबसे पहले अपने ईष्ट को रंग लगाएं।
इस दिन राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करें।
फिर अपने घर के बड़ों को सम्मान के साथ गुलाल लगाएं और उन्हें मिठाई खिलाएं।
इसके साथ ही इस मौके पर भगवान विष्णु और धन, प्रचुरता-समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
इस दिन ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करें, क्योंकि इस दिन यह बहुत लाभकारी माना गया है।
अपने प्रियजनों के साथ होले खेलें।
इस मौके पर सात्विक भोजन करें।
इस मौके पर अपने शत्रुओं को भी माफ कर उन्हें प्यार और होली के रंग में रंग दें।

होली पर क्या न करें?
इस दिन किसी के साथ विवाद न करें।
इस दिन बड़ों का अपमान न करें।
दूसरों के बारे में बुरा बोलने से बचें।
इस शुभ दिन पर तामसिक भोजन खाने से बचें।
इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।

Related Articles

Back to top button