पंजाबराज्य

होशियारपुर में भीषण हादसा: दसूहा में सड़क के बीचों-बीच पलटी अनियंत्रित बस

दसूहा के हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 के करीब लोग घायल हो गए।

होशियापुर के दसूहा में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की माैत हो गई। हादसा दसूहा के हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास हुआ।

एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अभी तक छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 के करीब लोग घायल हो गए। घायलों को दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, होशियारपुर के दसूहा में सोमवार सुबह एक बस बीच सड़क पर पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में छह यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। निजी कंपनी करतार बस की यह मिनी बस तलवाड़ा दसूहा रोड पर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button