मनोरंजन

2 डिजास्टर फिल्मों के बाद भी Junaid Khan को मिल रहें धड़ाधड़ मूवीज के ऑफर्स

जुनैद खान (Junaid Khan) ने महाराज (Maharaj) फिल्म से डेब्यू किया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई थी। इस डेब्यू फिल्म के लिए एक्टर को खूब सराहना मिली।

इसके बाद जुनैद खान ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी। उनकी पहली बिग स्क्रीन वाली फिल्म लवयापा थी, जिसमें खुशी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी फिल्म एक दिन की जिसमें वह साई पल्लवी के साथ नजर आए और इसका निर्माण जुनैद के पिता आमिर खान (Aamir Khan) ने की।

फ्लॉप फिल्म के बावजूद मिल रहीं फिल्में
बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली जुनैद खान की बैक-टू-बैक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं। अब जुनैद ने खुलासा किया है कि नेपोटिज्म के बारे में भी बात की और बताया कि फ्लॉप फिल्मों के बावजूद उनके पास फिल्मों की कमी नहीं।

विक्की लालवानी के साथ बातचीत में जुनैद खान ने कहा, “नेपोटिज्म शब्द से मुझे कोई परेशानी नहीं होती, क्योंकि यह सच है। मुझे बहुत काम मिलता है, क्योंकि मैं आमिर खान का बेटा हूं। सर, अभी 2 फ्लॉप के बाद काम मिल रहा है, काम करने दीजिए ना।

स्टार किड्स की कास्टिंग पर जुनैद खान
जुनैद खान ने बताया कि प्रोड्यूसर्स फिल्मों को बेचने के आधार पर सेलेब्स की कास्टिंग करते हैं। ज्यादातर स्टार किड्स को इसलिए कास्ट किया जाता है क्योंकि वे परिचित होते हैं। इस बारे में जुनैद ने कहा, “प्रोड्यूसर्स को अपनी फिल्में बेचनी होती हैं, इसलिए वे ऐसे किसी व्यक्ति को काम पर रखेंगे जिसे वे बेच सकें। उनकी प्राथमिकता यह होती है कि वे क्या बेच सकते हैं, न कि यह कि फिल्म के लिए सबसे अच्छा क्या है।”

जुनैद ने आगे कहा, “वे यह नहीं देखते कि कौन सा एक्टर किरदार के लिए सबसे ज्यादा सही है, बल्कि यह देखते हैं कि किस एक्टर की मार्केटिंग ज्यादा आसानी से की जा सकती है। मेरे लिए यह इनसाइडर बनाम आउटसाइडर की बहस नहीं है। यह इस बारे में है कि किसी को सिर्फ इसलिए कास्ट न किया जाए क्योंकि आप उसे बेच सकते हैं। ऐसे किसी व्यक्ति को कास्ट करें जो फिल्म के लिए सही हो।”

Related Articles

Back to top button