मनोरंजन

20 साल बाद शाह रुख खान संग नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड मूवी के बारे में बात की जाए तो उसमें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म किंग का नाम शामिल है। पठान जैसी सफल फिल्म बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की किंग की कास्ट को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि हिंदी की एक दिग्गज अभिनेत्री 20 साल बाद शाह रुख खान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन सी एक्ट्रेस से हैं, जो किंग (King) फिल्म में नजर आएंगी।

किंग में नजर आ सकती है ये अभिनेत्री
लंबे समय से शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। खासतौर पर मूवी की कास्ट को लेकर अक्सर अलग-अलग खबरें सामने आती रहती हैं। फिलहाल मिड डे की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) शाह रुख खान की किंग में नजर आएंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक किंग फिल्म में रानी अभिनेता अभिषेक बच्चन के अपोजिट नजर आएंगी। आखिरी बार रानी और अभिषेक साल 2007 में आई फिल्म लागा चुनरी में दाग में एक साथ नजर आए थे। इसके अलावा किंग खान के साथ रानी मुखर्जी की आखिरी फिल्म कभी अलविदा न कहना थी, जो 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अब किंग फिल्म के जरिए रानी मुखर्जी अपने दो पुराने को-स्टार शाह रुख खान और अभिषेक बच्चन संग दोबारा से काम करती दिख सकती हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

लेकिन रानी का नाम सामने से किंग फिल्म को लेकर फैंस के बीच हाइप और अधिक बढ़ गई है। बता दें कि शाह रुख खान स्टारर किंग को इसी साल 24 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

किंग फिल्म की कास्ट
अगर रानी मुखर्जी वास्तव में शाह रुख खान की किंग का हिस्सा बनती हैं तो इससे मूवी की कास्ट और अधिक बड़ी हो जाएगी। क्योंकि उनसे पहले दीपिका पादुकोण, सौरभ शुक्ला, सुहाना खान, राघव जुयाल, अनिल कपूर, जयदीप अहलवात और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button