बिहार में अभी और बढ़ेगी ठण्ड, जानिए कब तक सुधरेगा मौसम का मिजाज

पटना, बिहार – उत्‍तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में असली ठंड का अहसास अब जाकर हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों से कनकनी लेकर आ रही उत्तर पछुआ हवा से राज्य के कई हिस्सों में कनकनी बढ़ी है। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड के सितम से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना समेत गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, शेखपुरा व जहानाबाद में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

पांच डिग्री तक जा सकता है तापमान

पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से पांच गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सतह से 1.5 किमी ऊपर उत्तर पश्चिम हवा का प्रभाव बना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री गिरने का पूर्वानुमान है। प्रदेश का मौसम शुष्क होने के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम व घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहेगा।

  • पांच डिग्री गिरा पारा, पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी
  • 6.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का ठंडा शहर
  • 25.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज (अररिया) का अधिकतम तापमान
  • 8.2 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान
  • 17.2 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान

बिहार का औसत न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री

पटना के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं, 6.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का ठंडा शहर रहा, जबकि 25.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज अररिया का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बिहार का औसत न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच एवं 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा।

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना            17.2                       8.2
  • गया               17.9                      7.3
  • भागलपुर        18.8                     9.4
  • मुजफ्फरपुर   13.8                    10.6
  • मोतिहारी      18.5                       8.2
  • पूर्णिया           20.2                      9.8
  • सुपौल          18.2                        10.1
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में)