इस गणतंत्र दिवस पर बनाए तिरंगा सलाद

गणतंत्र दिवस आने वाला है। ऐसे में अगर आप उस दिन के लिए खाने में कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं तो आप तिरंगा सलाद बना सकती हैं। यह बनाने में बड़ी आसान है और खाने में बड़ी लाजवाब। तो आइए जानते हैं कैसे बनती है तिरंगा सलाद।

तिरंगा सलाद बनाने के लिए सामग्री-
2 केसरिया गाजर
1 खीरा (ककड़ी)
1/2 पत्ता गोभी
1/2 ब्रोकली

कैसे बनाए तिरंगा सलाद- इसके लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को साफ धो ले। अब इसके बाद गाजर को छील कर गोल गोल काट ले औऱ गोल कटी गाजर को पतला पतला लम्बा लम्बा काट ले। अब इसके बाद खीरे को भी पहले गोल गोल काट कर लम्बा लम्बा काट ले। अब पत्ता गोभी को लम्बा लम्बा काट ले। इसके बाद ब्रोकली को धो कर उसके फूलों को गोल गोल काट ले। लीजिये आपके लिए तिरंगा सलाद कट कर तैयार हैं। अब आप इसे किसी प्लेट या ट्रे या बाउल में तिरंगे के समान सजा ले। इसके लिए सबसे पहले ऊपर में गाजर फिर खीर फिर गोभी ओर फिर ब्रोकली रख कर सज़ा ले। अब आप बीच मे प्याज को गोल काट कर रख दे।