पार्टनर की नाराजगी दूर करने के लिए महिलाएं अपनाए ये तरीका

कपल्स के बीच नोक-झोंक से प्यार बढ़ता है। लेकिन यह सिलसिला लंबे समय तक चलने से रिश्ते में खटास आ सकती है। कई बार पार्टनर एक-दूसरे से नाराज होकर कई दिनों तक बात नहीं करते हैं। इससे उनका रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ रिलेशनशिप बताने जा रहे है जो आपके रिश्ते को बेहतर बना सकते है। 

इस तरीके से दूर कर सकती हैं नाराजगी

अगर आपके पति आपसे नाराज हो गए है तो प्यार से उन्हें गले लगाएं। इसके साथ ही अपनी गलती की उनसे मांफी मांगे। इससे उनकी नाराजगी दूर होगी और आपके रिश्ते में खटास आने से बचा रहेगा।

आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि पतियों के दिल का रास्ता उनके पेट से होकर जाता है। बस फिर उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए उनकी पसंद का खाना बनाएं। 

कई बार पतियों का मूड ऑफिस या काम का अधिक प्रेशर होने के कारण खराब हो जाता है। ऐसे में हो सकता है कि वे आपको कुछ गलत कह दें। मगर इस तरह आप अपने रिश्ते को खराब कैसे कर सकती है।

पुरूष अक्सर अकेलापन दूर करने के लिए कोई वीडियों गेम खेलना, क्रिकेट देखना व गाने सुनना पसंद करते हैं। अगर आपके पति भी नाराज होने पर ऐसा ही करते हैं तो ऐसे में आप भी उनकी पसंद को अपनाएं।