मऊ में मुख्‍यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों पर बोला जोरदार हमला ,कहा -‘बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा मधुबन के पाती मैदान में पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। वहीं मधुबन के पाती मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी। पूरा मैदान भगवा झंडों से पटा नजर आया। वहीं मुख्‍यमंत्री के आने के साथ ही समर्थकों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी। मंच से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने केंद्र और राज्‍य सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला।  

मुख्‍यमंत्री ने मंच से विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है। पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका हैं। छठवां चरण आ चुका है। रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है।

छठवें में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी। जैसे भाजपा आगे है, वैसे विपक्षी भागने की फिराक में हैं।दारा सिंह को भी उन्‍होंने दगाबाज कहा। प्रत्‍याशी को लेकर बोले कि चिंता नहीं ठोक बजाकर लाये हैं, अब मत चूको चौहान। 

कहा कि 2017 के पहले बिजली मिलती थी, जवाब नहीं में मिला। जाति धर्म देखकर पहले बिजली दी जाती थी। 

कोरोना में सबको वैक्सीन दी जा रही है। सपा और बसपा सब बिक जाती है। जरूरतमंदों को फ्री में राशन मिल रहा है। पहले सपा के गुर्गे राशन खाते थे और बसपा में हाथी राशन को खाता था। वहीं भाजपा में सबको सुरक्षा और सबको सम्मान दिया जा रहा है। 

10 मार्च के बाद उज्ज्वला वाले को दो सिलेंडर दिया जाएगा, वहीं बेटी के जन्म पर कन्या सुमंगला में 15 से 25 हजार और 60 के ऊपर की महिलाओं को फ्री में यात्रा करने का मौका दिया जाएगा। वहीं फ्री में स्कूटी के साथ ही सामूहिक विवाह योजना में कन्यादान के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। कहा कि नौजवान कैसे छूटेगा? पांच लाख लोगों को नौकरी और दो करोड़ लोगों को स्वरोजगार दिया जाएगा।

हर एक परिवार को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। सपा ने कम्प्लेन किया, अब दो करोड़ को टेबलेट दिया जाएगा। सपा परेशान है कि पैसा कहां से आ रहा है। सपा ने कब्रिस्तान का ही विकास किया है। सुरक्षा सबको दी जा रही है वहीं माफियाओं को रौंदने का काम किया गया है। बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है। एक माफिया मऊ में गोली चला रहा था, कार की बोनट पर बैठ कर वह गोली चलाता था, आज कीड़े की तरह रेंग रहा है। इस तरह मुख्तार पर भी उन्‍होंने जोरदार हमला बोला। जनता से अपील किया कि चारों सीटों को जिताएं।पिछली बार दगाबाज ने धोखा दिया अबकी बार मौका नहीं मिलेगा। 

कोपागंज में बोले : दोपहर 12 बजे के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर कोपागंज के बापू इंटर कालेज परिसर में उतरा। इस दौरान उन्‍होंने पूर्व विधायक रामजी सिंह को याद किया। उन्‍होंने कहा कि लोगों के रोजगार एवं विकास के लिए हमेशा कार्य किया था। पांच चरणों का जो रुझान है उसको देखकर हताशा देखकर अन्य दलों के लोग टिकट कटाकर भाग रहे हैं। धमकी बाज दंगा बाज जो आये हैं या पैदा हो गए हैं इनकी गर्मी जल्द ठंडी हो जाएगी। जनता तय करेगी कि कौन यहं सुशासन लाया। पहले बिजली नही मिलती थी अब मिल रही है। कोरोना प्रबंधन कैसे होता है प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया को दिखाया कैसे होता है। देश में फ्री में सभी को वैक्सीन मिली है। डबल इंजन की सरकार डबल राशन के साथ तेल और नमक दिया जा रहा है।2017 से पहले सपा सरकार के समय गुंडे खा जाते थे और बसपा सरकार की हाथी राशन को खा जाती थी। 

जीवनराम इंटरकालेज में बोले सीएम : शहर के जीवनराम इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा सरकार की कार्यपद्धति सबके सामने है। बिना रुके थके सारे कार्य किए गए हैं। पांच चरणों के चुनाव सम्पन्न हो चुका है। भाजपा पूर्ण बहुमत से आगे है। छठे चरण के चुनाव में छका बनेगा। सातवें चरण में जोरदार छक्का मारा गया तो 330 सीटों पर पहुंच जाएगा। चारों सीटों पर भजपा को जिताये। मऊ में रामलीला के दौरान दंगा हुआ था। एक माफिया कैसे पूरे शहर में भय बनाया था। सपा की सरकार थी लेकिन माफिया।के सामने मौन थी। उस समय गोरखपुर से प्रस्थान किया था। मेरे आने से पहले बुलडोजर खड़ा किया है। खुली जीप पर असलहा लहराता था, और लोगों को मार रहा था। आज वहः माफिया कीड़े की तरह गिड़गिड़ा रहा है। बुल्डोजलर बोलता नहीं काम करता है।