गुस्से में मुर्गी ने लड़की को दौड़ा-दौड़ाकर जमीन पर पटका, वीडियो हुई वायरल

आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते है। अब इस समय भी एक वीडियो सोशल साइट्स पर छाया है। इस वीडियो में एक मुर्गी ने एक लड़की पर अटैक कर दिया। जी दरअसल मुर्गी को एक लड़की पर इतना गुस्सा आया कि उसने उसपर हमला (Rooster Attack) बोल दिया और पहले तो उसे खूब दौड़ाया और फिर जमीन पर पटक दिया। जी हाँ और बताया जा रहा है यह हैरान करने वाला मामला इंडोनेशिया (Indonesia) का बताया जा रहा है, लेकिन इंडोनेशिया में यह कहां की घटना है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत एक लड़की छुट्टियां मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ एक विला में गई हुई थी। वहीं उसी विला के कैंपस में गुस्सैल मुर्गी मौजूद थी, जिसने बिना कुछ सोचे समझे लड़की पर हमला बोल दिया। आप सभी को बता दें कि सफेद रंग की मुर्गी ने लड़की को खूब दौड़ाया। वहीं सामने आने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्गी ने लड़की को एक जगह से दौड़ाना शुरू किया और फिर विला के अंदर तक दौड़ाती रही। इस दौरान डर के मारे लड़की की हालत खराब थी, लेकिन मुर्गी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि मुर्गी उसे दौड़ाते हुए अपनी चोंच से भी मार रही थी।

वहीं लड़की इतनी डरी कि अंत में गिर गई। वहीं उसके बाद अचानक मुर्गी का मन बदल गया और लड़की के गिरने के बाद वह वहां से चली गई। इस पूरी घटना को लड़की के दोस्त ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर शेयर कर दिया। अब इस वीडियो को जो देख रहा है हैरानी जता रहा है। (वीडियो डिलीट किया जा चुका है)