बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, बेबी बंप संग शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। जी दरअसल उन्होंने फैंस के लिए अपने पति आनंद आहूजा के साथ खुशखबरी साझा की है। मिली जानकारी के तहत सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए बेताब हैं। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं उनके साथ इन तस्वीरों में आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों को शेयर कर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा है, ‘चार हाथ। आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल। वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार। जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।’ आप देख सकते हैं इस तस्वीर में सोनम और आनंद दोनों ने ही बेबी बंप पर हाथ रखा है और उनकी खुशी चेहरे पर साफ झलक रही है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि, सोनम कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मई 2018 में एक भव्य शादी की थी। जी हाँ और दोनों शादी के पहले कुछ सालों से एकदूसरे से डेट कर रहे थे, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा था। आप सभी को हम यह भी बता दें कि सोनम ने अपने करियर में कई हिट फिल्मे दी हैं और वह अब बहुत कम फिल्मों में नजर आती है।