ज्योतिष अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को  विशेष संयोग

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस साल सावन गुरुवार 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त शुक्रवार को समाप्त होगा।

 सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। शिव भक्तों के लिए भी यह महीना सबसे खास होता है। सावन में इस साल चार सोमवार हैं। सावन सोमवार के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत करने वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है. इस साल सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त को पड़ रहा है. विनायक चतुर्थी भी सावन के तीसरे सोमवार को पड़ रही है। इस दिन विशेष संयोग बन रहे हैं।

सावन का तीसरा सोमवार 1 अगस्त 2022 को है। इस दिन सावन की विनायक चतुर्थी, शिव योग और रवि योग बन रहे हैं। इस दिन भगवान गणेश की शिव के साथ पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन गणपति बप्पा की पूजा और व्रत करने से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और जीवन सुखमय हो जाता है।

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। वैसे तो भगवान भोलेनाथ की अपने भक्तों पर विशेष कृपा होती है, लेकिन इस बार सावन के महीने में 5 राशि , ऐसी हैं जिन्हें भगवान शिव की कृपा से अपार सफलता मिलने वाली है।

मेष : मेष राशि के जातकों को इस अवधि में जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है, साथ ही नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपकी कोई मनोकामना भी पूरी होगी। आपके दांपत्य जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से भी आपको राहत मिल सकती है।

मिथुन : भोलेनाथ की कृपा आप पर बरसेगी और इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के हाथ में लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की स्थिति भी मजबूत होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। निवेश के लिए भी यह अच्छा समय है। उम्मीद के मुताबिक आपको परिणाम मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।

कर्क : आपकी आर्थिक स्थिति में बड़े सुधार की प्रबल संभावना है। आय का कोई नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं और आपके रास्ते में रुकावटें आ रही हैं तो आपकी यह समस्या भी दूर हो सकती है। नौकरी हो या बिजनेसमैन, आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा का आपका सपना साकार हो सकता 

कन्या : कामकाज की दृष्टि से यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस दौरान आपको संपत्ति संबंधी कोई लाभ मिलने की प्रबल संभावना है, साथ ही रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा

तुला : भगवान शिव की कृपा से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान आप तरक्की भी कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी, साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में तेजी आएगी। आपके माता-पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और आपको उनका सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप खुद को बेहतर मूड में पाएंगे।

Indian Letter

Learn More →