बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने फोटोशूट को लेकर सुर्ख़ियों में 

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आजकल अपने एक फोटोशूट के चलते सुर्ख़ियों में हैं। हालाँकि अब इन सभी के बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जी दरअसल रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया और स्टेज पर रणवीर ने कुछ ऐसा कि एक बार फिर वो चर्चा में आ गए हैं। जी दरअसल बीती रात मनीष मल्होत्रा के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साथ में रैंप वॉक किया। इस दौरान रणवीर और दीपिका देसी अवतार में नजर आए, वहीं साथ में दोनों को देखकर उनके फैन्स भी काफी खुश हो गए।

इस समय पूरे सोशल मीडिया पर रणवीर- दीपिका के फोटोज- वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। हालाँकि स्टेज पर रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। जी दरअसल शो के दौरान रणवीर सिंह की मां भी मौजूद थीं और जब रणवीर स्टेज पर आए तो अपनी मां के पास गए और उनके पैर छूते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने मां को प्यार से किस भी किया। अब इस समय मां के पैर छूते रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ रणवीर सिंह के विवादित फोटोज पर काफी बवाल देखने को मिल रहा है।

अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की ब्रिकी आदि) 293, 509 और आई एक्ट की धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी के साथ इंदौर से बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था, जहां रणवीर सिंह के लिए एक एनजीओ कपड़े जमा कर रहा था। काम के बारे में बात करें तो जल्द रणवीर सिंह सर्कस, बैजू बावरा, तख्त, सिंबा 2, अन्नियन रीमेक के साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएँगे।

Indian Letter

Learn More →