देश में कोरोना वायरस के 20551 नए मामले आए सामने 

देश में कोरोना वायरस के 20551 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 70 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान 21595 मरीज ठीक भी हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के नए मामले 20 हजार के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देशभर में वायरस के 20,551 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 70 लोगों की मौत भी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 21,595 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस 1 लाख 35 हजार 364 हो गए हैं। बता दें कि देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 41 लाख 7 हजार 588 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 4 करोड़ 34 लाख 45 हजार 624 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा कुल 5 लाख 26 हजार 600 लोगों की मौत भी हो चुकी है। देश में अब डेली पाजिटिविटी दर 5.14 फीसद जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 4.64 फीसद है।

205 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 205 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा लगभग 93.50 करोड़ दूसरी खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। कोविन एप पर जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 36 लाख 95 हजार 835 डोज दी जा चुकी है।

Indian Letter

Learn More →