एक ऐसी कहानी आई सामने, जो रोने और सोचने के लिए मजबूर कर देगी

आजकल कई ऐसी कहानियाँ हमारे सामने आ जाती हैं जो रोने और सोचने के लिए मजबूर कर देती हैं। अब जो कहानी सामने आयी है वह आपको प्रोत्साहित करने वाली है। जी दरअसल यह कहानी एक 7 वर्षीय स्कूली लड़के की है जिसने अपने पिता के एक दुर्घटना में जख्मी होने के बाद जोमैटो डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करना शुरू कर दिया। जी हाँ और वह रात 11 बजे तक साइकिल से ग्राहकों तक खाना पहुंचाने का काम करता है। हाल ही में एक यूजर राहुल मित्तल द्वारा ट्विटर थ्रेड में लड़के की कहानी को सामने लाया गया है।

उन्होंने कहा कि लड़का दिन में स्कूल जाता है और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रात में खाना पहुंचाता है। जी दरअसल कैप्शन में राहुल मित्तल ने लिखा, ‘यह 7 साल का लड़का अपने पिता की नौकरी कर रहा है क्योंकि उसके पिता की दुर्घटना हो गई थी कि लड़का सुबह स्कूल जाता है और 6 बजे के बाद वह जोमैटो के लिए डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। हमें इस लड़के की ऊर्जा को प्रेरित करने और उसके पिता को जोमैटो में एक बार फिर काम करने में मदद करने की जरूरत है।’

आप देख सकते हैं मित्तल द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें नाबालिग लड़के के साथ बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। इसमें एक हाथ में चॉकलेट और दूसरे हाथ में फोन लिए हुए लड़के ने बताया कि वह खाना पहुंचाने के लिए शाम 6 बजे से 11 बजे तक घर-घर साइकिल चलाकर जाता है। आपको बता दें कि यह वीडियो इस समय पूरे ट्विटर पर छाया हुआ है और इस वीडियो को हज़ारों बार देखा जा चुका है।

Indian Letter

Learn More →