जाने अरबी के पत्ते खाने के फैयदे

 आपने आज तक अरबी की सब्जी को कई तरह से बनाकर खाया होगा। अपने अनोखे स्वाद की वजह से अरबी की सब्जी ही नहीं उसकी पकौड़ी से लेकर रायता और दाल जैसी सभी चीजों को बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के लिए अपने गुण और स्वाद की वजह से न सिर्फ अरबी बल्कि उसके पत्ते तक इस्तेमाल किए जाते हैं।   

अरबी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व-

अरबी के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और फोलेट जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियो से बचाए रखने में मदद करते हैं। दिल के आकार का दिखने वाला अरबी का पत्ता विटामिन सी से भरपूर होता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रुप में काम करता है और वेट लॉस से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक जैसे इसके कई स्वास्थ लाभ हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लाभ के बारे में। 

अरबी के पत्तों का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे-
वेट लॉस में करें मदद-

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अरबी के पत्तों को अपने डाइट में शामिल कर लें। इन पत्तों में कैलोरी कम और प्रोटीन अधिक होता है, जो वजन कम करने में मददगार होता है। 

हाइपरटेंशन रखें कंट्रोल-
हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों को अपने आहार में अरबी का पत्ता शामिल करना चाहिए। इसमें वसा नहीं पायी जाती है और सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है। नियमित रूप से अरबी के पत्ते का सेवन करने से हाइपरटेंशन की समस्या नियंत्रित रहती है।

डायबिटीज रखे कंट्रोल-
डायबिटीज रोग से पीड़ित व्यक्ति के लिए अरबी के पत्ते बेहद फायदेमंद होते हैं। जीवनशैली में सुधार के साथ रोजाना अरबी के पत्तों का सेवन करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है। इसमें प्रतिरोधी स्टार्च मौजूद होता है, जो शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता है।

इम्यून सिस्टम बनाएं मजबूत –
अरबी के पत्ते विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। शरीर को रोजाना जितनी विटामिन सी की जरूरत होती है उसके 80 प्रतिशत विटामिन सी की पूर्ति 1 कप अरबी के पत्तों से कि जा सकता है।

एनीमिया दूर करें-
अरबी के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं जो लाल रक्त कोशिका के निर्माण में मदद करते हैं।  इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन को अच्छी तरह से अवशोषित करने में मदद करते हैं।

झुर्रियां करें कम –
अरबी की पत्तियों में थ्रेओनीन नामक अमीनो एसिड मौजूद होता है। यह प्रोटीन कंपाउड इलास्टिन और कोलेजन के निर्माण में मदद करता है जो स्वस्थ त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। यह त्वचा को झुर्रियों से बचाने में मदद करता है। 

Indian Letter

Learn More →