भारतीय सर्राफा बाजार ने जारी किए सोना और चांदी के नए रेट्स, पढ़े पूरी खबर

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 01 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ, कानपुर और बरेली में सोना सस्ता हुआ है, जबकि आगरा में सोना के रेट में उछाल आया। बतादें कि त्योहर सीजन के चलते अब कीमतें लगातार बढ़ सकती हैं। कानपुर में सोना सस्ता हुआ है जबकि चांदी के दाम में कोई अंतर नहीं दिखा है। शुक्रवार को सोना 51700 प्रति दस ग्राम और चांदी 58200 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 51600 प्रति दस ग्राम और चांदी 58200 प्रति किलो रही। लखनऊ में सोना और चांदी दोनो के रेट कम हुए हैं। शुक्रवार को सोना 50290 प्रति दस ग्राम और चांदी 56960 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 50170 प्रति दस ग्राम और चांदी 56810 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोना के रेट बढ़े हैं लेकिन चांदी के रेट में कोई अंतर नहीं दिखा है। शुक्रवार को सोना 52450  प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 52550 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। गोरखपुर में सोना के दाम में कोई अंतर नहीं दिखा जबकि चांदी महंगी हुई है। शुक्रवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो रही।  शनिवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही।

बरेली में चांदी के रेट में कमी देखी गई जबकि सोना के दाम में बदलाव नहीं दिखा। शुक्रवार को सोना 51850 प्रति दस ग्राम और चांदी 57800 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 51850 प्रति दस ग्राम और चांदी 57600 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Pmc Publish

Learn More →